दरभंगा: राहत राशि वितरण सूची में गड़बड़ी को लेकर बाढ़ पीड़ितो ने विधायक एव मेयर के खिलाफ प्रदर्शन किया, आंदोलन के अगुवाई कांग्रेसी नेता जमाल हसन की

admin

admin

12 September 2020 (Publish: 09:49 AM IST)

दरभंगा/बिहार: दरभंगा नगर निगम का घेराव आज पुनः कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष डॉ जमाल हसन के नेतृत्व में किया गया जिसमें हजारों की संख्या में दरभंगा शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों से लोगो ने भाग लिया एवं नगर आयुक्त एवं मेयर का घेराव कर अपनी मांग किया! दरभंगा सेवादल के जिला अध्यक्ष डॉ जमाल हसन ने बताया की पिछली बार भी 8 सितंबर को हजारों की संख्या में दरभंगा जिला कांग्रेस सेवादल और बाढ़ पीड़ितों ने नगर निगम का घेराव कर निगम को लिखित रूप में 72 घंटे के भीतर बाढ़ पीड़ितों के बीच बाढ़ राहत राशि ट्रांसफर करने को कहा था और उस आवेदन में स्पष्ट रूप में कहा गया था कि यदि नगर आयुक्त 72 घंटे के भीतर बाढ़ पीड़ितों के बीच बाढ़ राहत राशि ट्रांसफर नहीं करती है तो 72 घंटे के बाद नगर निगम का चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसे आज 72 घंटा पूर्ण होने के बाद किया है!

डॉ जमाल हसन ने बताया की नगर निगम के इस सौतेला व्यवहार में जहां एक वार्ड के कुछ बाढ़ पीड़ितों को राशन मिलता है और अधिकतर लोगों को नहीं मिलता है इसमें यहां के विधायक और मेयर की मिलीभगत है! यह लोग अपने खास लोगों को सभी सरकारी सुविधा दे कर आम जनता को ठगने का प्रयास करते हैं जो कि यहां की जनता को बर्दाश्त नहीं है इसलिए जनता की मांग पर हमने पुनः नगर निगम बंद किया क्योंकि नगर आयुक्त को इसके संबंध में 8 तारीख को ही आवेदन दे दिया गया था इसके बाद भी नगर आयुक्त इस कार्य को पूरा नहीं कर पाए साथ ही नगर विधायक और महापौर दोनों ने इस मामले में कोई भी संज्ञान नहीं लिया और ना ही बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत राशि बांटे इस मामले में कोई भी पहल नहीं किया इन दोनों को सिर्फ चुनाव के वक्त जनता याद आती है और यह दोनों दरभंगा की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं!मोहल्ले वासियों का आरोप है कि उन वार्डो में और मोहल्लों में बाढ़ राहत की राशि भेजी जाती है जहां बाढ़ आती नहीं है, जहां बाढ़ आती है उस मोहल्ले वासियों को आज तक बाढ़ की राशि से वंचित रखा जाता है! क्या गरीबों के साथ यह भेदभाव नहीं है! ऐसा होगा तो आने वाले चुनाव में यहां के जनप्रतिनिधि को भी घेरा जाएगा! नगर निगम का घेराव करते हुए आम जनता ने नगर विधायक चोर है, मेयर चोर है का नारा लगाकर विरोध प्रदर्शन किया! उप नगर आयुक्त कमलनाथ झा से वार्ता के बाद उप नगर आयुक्त ने डॉ जमाल हसन से कहा कि प्रत्येक वार्ड जहां बाढ़ आया था वहां 5 सदस्यीय कमेटी बनाकर हमे बाढ़ पीड़ितों की सूची सौपे उसके बाद हम जांच कर बाढ़ राहत राशि ट्रांसफर करेंगे!

नगर निगम बंद करने वालों में जिला उपाध्यक्ष संजीत पासवान, जिला महासचिव फैसल इमाम, सत्येंद्र ठाकुर जिला सचिव राजेश पासवान, मोहम्मद असगर, नगर उपाध्यक्ष रियाजुद्दीन कुरेशी, नगर सचिव तरुण ठाकुर, वार्ड 4 के सेवादल अध्यक्ष सज्जन साह,महिला सेवा दल जिला सचिव सैलो देवी, सहानी परवीन दिलीप साह, वार्ड 3 के समाजसेवी संतोष साह, मनोज साह सहित हजारों महिलाएं पुरुष मौजूद थे।

प्रेस रिलीज़: फैसल इमाम,जिला महासचिव,दरभंगा जिला कांग्रेस सेवादल

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top