जबरन ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया तीखा हमला

admin

admin

30 August 2021 (Publish: 11:27 AM IST)

स्वतंत्र पत्रकारिता और ताज़ा खबरों के लिए मिल्लत टाइम्स ऐप से जुड़ें।

ऐप मौजूद है तो खुलेगा, वरना Google Play खुलेगा।

ऐप खोलें / डाउनलोड करें

नई दिल्ली :(मिल्लत टाइम्स ) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को शेयर कर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि क्या संविधान के अनुच्छेद 15 और 25 भी बिक गए हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक खास वर्ग के लोगों को अलग-अलग जगहों पर जबरदस्ती जय श्री राम का नारा लगाने को कहा जा रहा है.

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1432222054892384256

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इंदौर, देवास, नीमच, रीवा समेत कई जगहों पर अल्पसंख्यकों को कुछ बदमाशों ने निशाना बनाया है. इससे पहले राहुल गांधी ने भाजपा को चंदे में वृद्धि पर एक रिपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की थी और सवाल किया था कि भाजपा के राजस्व में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन क्या जनता की आय बढ़ी है

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top