उमर गौतम ,काज़ी जहांगीर के घर समेत 6 जगहों पर ED का छापा,अवैध धर्मांतरण का है आरोप

admin

admin

03 July 2021 (Publish: 10:06 AM IST)

स्वतंत्र पत्रकारिता और ताज़ा खबरों के लिए मिल्लत टाइम्स ऐप से जुड़ें।

ऐप मौजूद है तो खुलेगा, वरना Google Play खुलेगा।

ऐप खोलें / डाउनलोड करें

नई दिल्ली (मिल्लत टाइम्स ) उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद उमर गौतम और क़ाज़ी जहांगीर के जामिया नगर में मौजूद घर पर (ED) की टीम ने आज छापेमारी की है. पिछले महीने यूपी एटीएस ने मोहम्मद उमर गौतम और मौलाना जहांगीर को गिरफ्तार किया था. दोनों पर यूपी समेत अन्य राज्यों में 1000 से ज्यादा लोगों का जबरन और अवैध धर्म परिवर्तन कराने के आरोप हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने सुबह 7 बजे 12 तक उमर के कुल 6 ठिकानों पर छापेमारी की है. इनमें तीन दिल्ली और तीन यूपी में हैं.

आरोप है कि इसके बदले में इनदोनों के पास पाकिस्तान के साथ साथ तुर्की और अरब के दुसरे इस्लामिक संगठनों से पैसा पहुंचता था. धर्मांतरण के बदले में इनके बैंक खातों में ज्यादातर पैसे चंदे के रूप में भेजे गए थे. ईडी इसकी जांच कर रही है. इसी सिलसिले में ईडी के अफसरों ने उमर गौतम के जामिया में मौजूद फ्लैट में छापा मारा है.

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top