अफगानिस्तान: सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 25 तालिबान मारे गए

admin

admin

07 August 2021 (Publish: 10:50 AM IST)

स्वतंत्र पत्रकारिता और ताज़ा खबरों के लिए मिल्लत टाइम्स ऐप से जुड़ें।

ऐप मौजूद है तो खुलेगा, वरना Google Play खुलेगा।

ऐप खोलें / डाउनलोड करें

काबुल : अफगानिस्तान के कुंदुज और निमरोज राज्यों में सुरक्षा बलों ने दो राज्यों के तालिबान गवर्नरों सहित 25 तालिबान को मार गिराया है. उप रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता फवाद अमन ने शनिवार को यह ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि कुंदुज राज्य के दश्त-ए-आर्ची जिले में शुक्रवार रात अफगान राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बल और विद्रोही बलों के साथ झड़प में राज्य के तालिबानी गवर्नर सहित ग्यारह तालिबान मारे गए हैं ।
फवाद अमान ने कहा कि निमरोज राज्य के ज़रंज शहर में तालिबान की एक सभा पर हवाई हमले में तालिबान के गवर्नर अब्दुल खालिक सहित 14 तालिबान मारे गए। इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने कल रात बदख्शां राज्य की राजधानी फैजाबाद और तखार राज्य की राजधानी तालिकन पर तालिबान के हमलों को विफल कर दिया। शहरों के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दर्जनों तालिबान मारे गए और घायल हो गए।
गौरतलब है कि मई में अफगानिस्तान से विदेशी सैनिकों की वापसी के बाद से तालिबान और अफगान के बीच हिंसक झड़पे हो रही हैं।

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top