सऊदी अरब में नहीं दिखा आज ईद उल फितर का चांद, अब 2 मई को पढ़ी जाएगी ईद की नमाज़

admin

admin

30 April 2022 (Publish: 08:31 PM IST)

नई दिल्ली, सऊदी में आज शनिवार को ईद का चांद देखने की कोशिश की गई, लेकिन ईद का चांद नहीं दिखा।

जिसके बाद सऊदी हुकूमत ने ऐलान किया है कि अब ईद का त्योहार 2 मई को मनाई जाएगी। वहीं सऊदी अरब के बाद यूएई में भी आज ईद का चांद देखने की कोशिश की गई।

लेकिन यूएई में भी चांद नहीं दिखा। जिसके बाद हुकूमत की तरफ से ऐलान हुआ है कि यूएई में 2 मई सोमवार को ईद की नमाज पढ़ी जाएगी।

बता दें भारत के मुकाबले सऊदी अरब में एक दिन पहले रोजे शुरू हो जाते हैं। इसी वजह से वहां पहले ईद का चांद देखा जाता है। अरब देश के ऐलान के बाद ही भारत और पाकिस्तान जैसे देश एक दिन बाद ईद मनाते हैं।

भारत में 1 मई को ईद का चांद देखा जाएगा। अगर चांद दिख जाता है तो ईद 2 मई को मनाई जाएगी वरना 3 मई को पूरे भारत में ईद का त्यौहार मनाया जाएगा।

 

ईद मुसलमानों के लिए एक मुबारक त्योहार होता है। मुसलमान 30 रोजे रखने के बाद ईद का त्यौहार बड़ी खुशी से मनाते हैं।

क्या होता है ईद के दिन

आमतौर पर ईद के दिन घरों में शीर खूरमा बनाया जाता है। इसके साथ कई पकवान भी बनते हैं। सुबह होने के बाद ईद की नामज अदा की जाती है। जिसके बाद सभी लोग अपने करीबियों से मिलते हैं, और पकवान खाकर त्योहार का लुत्फ उठाते हैं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top