Nishikant Dubey

लोकसभा में उठी ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ लागू करने की मांग, निशिकांत दुबे बोले-बंटवारा होने के बाद भी भारत धर्मनिरपेक्ष रहा

admin

admin

01 December 2021 (Publish: 02:37 PM IST)

नई दिल्ली:(रुखसार अहमद) लोकसभा में बुधवार को बीजेपी के एक सदस्य ने समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कानून लाने की मांग की है। शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए भाजपा के निशिकांत दुबे ने कहा कि 1947 में धर्म के आधार पर देश का बंटवारा होने के बाद भी भारत धर्मनिरपेक्ष देश रहा है।

उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की एक व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि हम देश में आजादी के 75 साल बाद भी समान नागरिक संहिता लागू नहीं कर सके हैं और इसमें अदालत को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए संसद में कानून बनाया जाना चाहिए।

वहीं कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आज देश में किसान बड़ी परेशानी में हैं और पूरे देश में किसानों का ऋण माफ किया जाना चाहिए। भाजपा के सत्यदेव पचौरी ने उच्चतम न्यायालय में हिंदी भाषा में वाद दाखिल करने की अनुमति दिये जाने की मांग केंद्र सरकार से की।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top