राजस्थान:अशोक गहलोत मुख्यमंत्री तथा सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री बने’राज्यपाल कल्यान सिंह ने दिलाई शपथ

admin

admin

17 December 2018 (Publish: 06:53 AM IST)

अशोक गहलोत के अलावा मध्य प्रदेश मे कमलनाथ तो छत्तीसगढ़ मे भूपेश बघेल भी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

मिल्लत टाइम्स,नई दिल्ली : कांग्रेस के लिए आज अहम दिन है। आज कांग्रेस के तीन मुख्यमंत्री शपथ ले रहे हैं। सबसे पहले आज सुबह तकरीबन 11 अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री और सचिन पायलट ने उप मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली।

अशोक गहलोत और सचिन पायलट को राज्य के राज्यपाल कल्याण सिंह ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इसके बाद तकरीबन 1 बजे कमलनाथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। उसके बाद तकरीबन 4.30 बजे भूपेश बघेल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।

Scroll to Top