Madhye PARDESH

मध्यप्रदेश : बीच सड़क पर आदीवासी लड़की के साथ सरेआम अश्लीलता…

admin

admin

13 March 2022 (Publish: 12:19 PM IST)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के अलीराजपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां सरेआम एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की जा रही। वहीं आसपास के लोग इसे रोकने की कोशिश तक नहीं कर रहे है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग एक लड़की के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। अलीराजपुर के भगोरिया हाट में दर्जनों लोगों ने आदिवासी लड़की का खुलेआम यौन शोषण किया।

पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और मामले की जांच कर दी है। पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि हमने अपराधियों की पहचान कर ली है, जैसा हमने वीडियो देखा है। ये वीडियो 11 मार्च का बताया जा रहा है। वीडियो में कई पुरुषों को दो महिलाओं को परेशान करते हुए देखा जा सकता है, जबकि कई लोग उनकी मदद करने की बजाय वीडियो बनाने में लगे हुए हैं।

एसपी ने कहा कि वीडियो बड़वानी के एक निजी कॉलेज के शिक्षक द्वारा रिकॉर्ड किया गया था और आरोपी धार और एसपी ने कहा कि वीडियो बड़वानी के एक निजी कॉलेज के शिक्षक द्वारा रिकॉर्ड किया गया था और आरोपी धार और बड़वानी के हैं।

उन पर आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। भगोरिया अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के जिलों में मनाया जाता है। पुलिस ने कहा कि त्योहार के दौरान आदिवासी ताड़ के पेड़ों से बने ताड़ी का सेवन करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top