पंजाब चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम को मिली 3 हफ्ते की छुट्टी

admin

admin

07 February 2022 (Publish: 12:00 PM IST)

नई दिल्ली, रेप और हत्या के केस में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम फरलो पर जेल से रिहा कर दिया गया है। वह हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद था। जेल से छोड़े जाने के साथ ही उसके अनुयायी उसे छिपाकर डेरा ले गए।

राम रहीम की रिहाई पंजाब चुनाव से ठीक 13 दिन पहले की गई है। वहीं पंजाब के 23 जिलों में 300 बड़े डेरे हैं, जिनका सीधा दखल सूबे की राजनीति में है। यह डेरे पंजाब के माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्र में अपना वर्चस्व रखते हैं। डेरा सच्चा सौदा हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित है।

इसका पंजाब के मालवा रीजन की करीब 69 सीटों पर प्रभाव है। गुरमीत राम रहीम की रिहाई के मद्देनजर सुनारिया जेल के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सिरसा डेरा के प्रमुख राम रहीम का 21 दिन की फरलो (छुट्टी) का आवेदन हरियाणा जेल विभाग पहले ही मंजूर कर चुका था। रोहतक के कमिश्नर के दस्तखत के बाद उसे जेल से बाहर लाया गया। लेकिन चुनाव के करीब राम रहीम को छुट्टी मिलना कई सवाल भी खड़े करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top