गाज़ियाबाद: प्रीति ने की प्रेमी फिरोज की हत्या, शादी से इनकार पर काटा गला

admin

admin

08 August 2022 (Publish: 11:54 AM IST)

नई दिल्ली(रुखसार अहमद) गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक लड़की ने अपने मुस्लिम प्रेमी की हत्या कर दी। लड़की हिंदू थी और उसका नाम प्रीति बताया जा रहा है।

इतना ही नहीं वह उसकी हत्या करके शव को बैग में लेकर घूम रही थी। पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है, लड़की ने पुलिस के सामने ही फिरोज के हत्या की बात काबुली है। उसने बताया कि प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया था, इसी कारण यह फैसला लेना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, प्रीति और फिरोज पिछले चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों के बीच हमेशा शादी की बात को लेकर झगड़ा होता था। शनिवार दोपहर भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद प्रीति ने फिरोज की गर्दन उस्तरे से काट दी।

हत्या के बाद लाश को 24 घंटे तक फ्लैट में ही छिपाकर रखा। फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे सूटकेस में रख दिया और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन की तरफ जाने की तैयारी में थी।

प्रीति रविवार रात करीब 3.30 बजे अपने फ्लैट के नीचे ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी अचानक पुलिस पहुंच गई। इस पर प्रीति घबरा गई। पुलिस को संदेह हुआ तो पूछताछ की। इस तरह से पूरा मामले का खुलासा हुआ। प्रेमी हेयर ड्रेसर था। वह घर पर हेयर कटिंग के सामान भी रखता था। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि प्रीति की शादी दीपक यादव से हुई थी। मगर विवाद के बाद प्रीति ने अपने पति को छोड़ दिया।

करीब 4 साल से प्रीति फिरोज के साथ लिव-इन में रह रही थी। फिरोज संभल का रहने वाला है। दोनों गाजियाबाद में टीला मोड़ इलाके के तुलसी निकेतन में फ्लैट में रहते थे। हत्या की प्लानिंग प्रीति ने की। इसके बाद शनिवार यानी 6 अगस्त की देर रात फिरोज को मार दिया।

प्रीति ने पुलिस को बताया, ‘मैं ज्यादा दिन तक लिव-इन में नहीं रहना चाहती थी। फिरोज से बार-बार शादी करने के लिए कह रही थी। शनिवार रात भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। फिरोज ने मुझसे कहा कि तू चालू औरत है। तू अपने पति की नहीं हुई तो मेरी क्या होगी। इसी बात पर मुझे गुस्सा आ गया। फिरोज का गला काट दिया।’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top