खरगोन में पुलिस ने उन मुसलमानों पर भी की कार्रवाई जो पहले से ही अस्पताल में थे भर्ती…

admin

admin

17 April 2022 (Publish: 02:39 PM IST)

नई दिल्ली, मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई के दौरान कई मुसलमानों पर पुलिस ने गलत तरीके से FIR की है। इस हिंसा में मुसलमानों के घर तोड़े गए और उनपर अब झूठी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। दरअसल सेंधवा की तर्ज़ पर खरगोन फर्जी FIR दर्ज की गई है।

संजय नगर के रहने वाले फ़रीद खान पिता सुभान 9/4/22 से 11/4/22 तक हॉस्पिटल में एडमिट थे लेकिन उनके नाम पर 2 FIR दर्ज़ की गई है, इसी कॉलोनी के आज़म पिता नवाब जिनकी दुकान जला दी गई 8/4/12 से कर्नाटक के जीवर्गी में इन पर झूठी FIR दर्ज की गई है।

दरअसल वह बेकरी का समान पहुंचाने गए थे, वहां से लौटते हुए वो इंदौर आए और 14 को खरगौन वापिस लौटे, इसी बीच उन्होंने खुद को लगातार गाड़ी चलाने की वजह से हुई बीमारी के डॉक्टर को भी दिखाया जिसके हिसाब से वो 9/4/22 को कर्नाटक में थे, लेकिन उनके ख़िलाफ़ भी FIR दर्ज की गई।

बता दें कि रामनवमी के दौरान पहले तो धार्मिक रैली निकाली गई, उसके बाद मुस्लिम मोहल्ले में जाकर  मस्जिद के सामने जय श्री राम के नारे लगाए गए थे। जिसके बाद हिंसा फैल गई।लेकिन पुलिस ने इस मामले में हिंदू संगठन पर कार्रवाई ना करके बल्कि मुसलमानों के घरो पर बुलडोजर चालया और जेल में डाला गया।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top