Nobal

उपन्यासकार अब्दुलरजाक गुरनाह को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

admin

admin

07 October 2021 (Publish: 01:46 PM IST)

नई दिल्ली : तंजानिया में जन्मे उपन्यासकार अब्दुलरजाक गुरनाह को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस बात का ऐलान स्‍वीडिश एकेडमी ने गुरुवार को किया।

गुरनाह जांजीबार आइलैंड में पले बढ़े लेकिन साल 1960 के अंत में शरणार्थी के तौर पर इंग्‍लैंड आ गए थे। पिछली बार इस पुरस्कार से कवयित्री लुइस ग्लुक नवाजा गया था।

इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण पदक और एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (11.4 लाख डॉलर से अधिक राशि) दिए जाते है। गौरतलब है कि नोबेल समिति ने सोमवार को चिकित्सा के लिए, मंगलवार को भौतकी के लिए और बुधवार को लिए रसायन विज्ञान के लिए विजेताओं के नाम का ऐलान किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top