ईद से पहले अयोध्या में मुसलमानों को बदनाम करने की कोशिश, मस्जिदों के बाहर मांस और आपत्तिजनक पर्चे फेंकने वाले निकले हिंदू

admin

admin

28 April 2022 (Publish: 03:43 PM IST)

नई दिल्ली, (रुखसार अहमद) देश में कुछ दिनों से लगातार हिंसा फैलाने की कोशिश की जा रही है। जहांगीरपुरी में हनुमान जंयती पर मस्जिदों पर हमला किया गया। बाद में मुसलमानों को ही इस घटना का आरोपी बना दिया गया।

अब ऐसा मामला सामने आया है। रामनगरी कही जाने वाली अयोध्या में भी मुसलमानों को बदनाम करने की कोशिश की गई। लेकिन पुलिस ने 24 घंटो के अंदर दोषियों को पकड़ लिया।

दरअसल ईद से पहले यूपी में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही थी। अध्योध्या में मस्जिदों के सामने आपत्तिजनक पोस्टर फेंके गए। ताकि राज्य का माहौल खराब किया जाए। लेकिन यूपी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस मामला का खुलासा कर दिया।

नवजीवन की खबर के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले लोग कोई मुसमलान नहीं बल्कि हिंदू थे, जिन्होंने मुसलमान बनकर ऐसा किया था। पुलिस ने हिंदू योद्धा संगठन के प्रमुख महेश मिश्रा समेत 7 लोगों को इस मामले में  गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चार लोग फरार हैं। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि यूपी पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना के बारे में खुलासा किया है। आईजी रेंज अयोध्या केपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी दिल्ली की जहांगीरपुरी में हुई हिंसा की घटना से नाराज थे।

पुलिस ने बताया कि मास्टर माइंड महेश कुमार मिश्रा ने अपने साथियों के साथ बृजेश पांडेय के घर पर प्लानिंग की थी। महेश ने यह पर्चे लालबाग के आशीर्वाद फ्लैक्स से छपवाए थे। यहां से कुछ फ्लैक्स भी खरीदे। आरोपी प्रत्यूष श्रीवास्तव ने चौक की गुदड़ी रोड पर मो. रफीक बुक स्टोर से दो कुरान की किताब खरीदीं।

पम्मी कैंप हाउस से टोपी खरीदी थीं। आकाश ने लालबाग से मांस खरीदा था। सामान को 26 अप्रैल की रात 10 बजे नाका वर्मा ढाबा पर इकट्‌ठा किया गया। फिर सभी बृजेश के घर आ गए। यहीं पर फ्लैक्स पर आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखी गईं।

इसके बाद सभी लोग चार बाइक पर देवकाली बाईपास होकर बेनीगंज तिराहा पहुंचे। PRV की गाड़ी होने से यहां वारदात नहीं कर सके। फिर कश्मीरी मोहल्ला मस्जिद में जाकर कुरान शरीफ और मांस फेंका गया।

इसके बाद राजकरन स्कूल के सामने से टाटशाह मस्जिद पर उन्होंने आपत्तिजनक पर्चे और मांस फेंक दिया। फिर जेल के पीछे गुलाब शाह दरगाह पर कुरान शरीफ एवं मांस फेंका। ईदगाह सिविल लाइन, घोसियाना रामनगर मस्जिद पर भी इसी तरह से आपत्तिजनक पर्चे फेंके गए।  आरोपियों ने मुस्लिम टोपी लगाकर इस घटना को अंजाम दिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top