अग्निपथ योजना : भारत बंद का दिखा असर, दिल्ली में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन, रोकी गई ट्रेनें

admin

admin

20 June 2022 (Publish: 11:17 AM IST)

नई दिल्ली, सेना में भर्ती के लिए केंद्र द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ आज भारत बंद का ऐलान किया गया था। इस भारत बंद को कांग्रेस का भी समर्थन मिला है।

अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक दी। इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें वहां से हटा दिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

वहीं दिल्ली ही नहीं देश के कई राज्यों में आज भारत बंद का खासा असर देखने को मिला। कई राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बिहार के 20 जिलों में इंटनेट बंद कर दिया गया है। वहीं राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में धारा 144 लागू की गई है।

सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना का पिछले कई दिनों से देशभर में जोरदार विरोध हो रहा है। युवाओं के इस विरोध प्रदर्शन से कई राज्यों में स्थिति हिंसक भी होती जा रही है। कई ट्रेनों को जला दिया गया। रेलवे स्टेशनों को फूंक दिया गया और जमकर तोड़फोड़ की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top