Category: बिहार

  • बिहार विधानसभा चुनाव: जाले विधानसभा सीट से ए आई एम आई एम लड़ेगी चुनाव

    दरभंगा, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन ने छातापुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है, जिसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दोड़ गई है. पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष शफ़क़त रिज़वान ने बताया कि जाले विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी देने की मांग लगातार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान से की जा रही थी जिसके बाद पार्टी ने आज दूसरी सूची में जाले का नाम शामिल किया है.

    साथ ही उन्हों ने कहा कि हम सब मजलिस के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान, प्रदेश अध्यक्ष यूवा प्रकोष्ट आदिल हसन और बिहार चुनाव प्रभारी माजिद हुसैन का शुक्रिया अदा करते हैं. जिन्हों ने जाले विधानसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की, पार्टी के प्रदेश टीम को बधाई देने वालों में डॉ सोहैल रूहानी,अज़मतुल्लाह अबुसईद, नेसार बेग,मोहम्मद फहद अशफाक अहमद, मोहम्मद अयातुल्लाह, बदरुल हसन, हमीदुल्लाह, सरवर आलम, हैदर अली, बदरे आलम, मोहम्मद रेहान, शिबली नुमानी, जमील अहमद गुड्डू, अब्दुर रज़्ज़ाक़, खुर्रम, हाफिज सेराज, हाफिज फय्याज मिस्बाही, यासिर अरफ़ात, रेजाउल हक, मौलाना गुफरान परवाना, वसीम अहमद, सबा करीम, अहमद अली, हाफिज मोहम्मद शाहिद, मुकेश कुमार गुप्ता, तहसीन नदीम आदि कार्यकर्ता शामिल हैं

  • बिहार में राजनीतिक विकल्प क्यों लाखों लोग सम्मेलन में हुवे शामिल,देश में दो-पक्षीय प्रणाली का गठन किया जा रहा है सामंती और सांप्रदायिक राजनीति के विरोध में वैकल्पिक बिहार को ही देना होगा:एसडीपीआई

    प्रेस विज्ञप्ति 30 अगस्त, 2020
    देश की पूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था को दो-पक्षीय व्यवस्था की ओर धकेल कर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है और संघवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं बिहार में भी केवल दो ही दल शासन कर रहे हैं। इस के साथ हीं जाति के नाम पर कुछ परिवारों ने बिहार को अपने कब्जे में ले लिया है। इसी कारण यहां विकास जैसी कोई चीज नहीं है। जहां एक फिल्म अभिनेत्री के गाल जैसा सड़क का जाल लगाने का दावा किया गया था वहीं बिहार की पूरी सड़क गड्ढों से भरी दिखती है, वहीं शिक्षा और रोजगार के मामले में बिहार सबसे निचले स्तर पर है। यह बात अतिथियों ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के आयोजित एक ऑनलाइन सम्मेलन में कही।

    इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तसलीम अहमद रहमानी और राष्ट्रीय उपाधयक्ष एडवोकेट शर्फुद्दीन ने बिहार की राजनीति को ब्लैमेलिंग की राजनीति का नाम देते हुए कहा कि बिहार में यादव मुस्लिम और यादव दलित और ओबीसी के नाम पर सांप्रदायिक ब्लैकमेलिंग की राजनीति होती रही है लेकिन वास्तव में तो राजनेताओं के पास बिहार के विकास के लिए कोई रोड मैप नहीं था। ना तो ये दलित, ओबीसी और मुसलमानों का कोई भला कर सकते हैं, इसलिए इस राजनीति के खिलाफ एक नया राजनीतिक विकल्प लाने की आवशयकता है, जो की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के तौर पर उभर रही है। इस अवसर पर दलित कार्यकर्ता राज रतन अम्बेडकर ने कहा कि आजादी के बाद से लगभग 70% लोग विकास और बुनियादी मुद्दों की राजनीति का विकल्प तलाश रहे हैं। इसकी आवश्यकता केवल बिहार में हीं नहीं बल्कि पूरे देश में है जो बिहार से शुरू होनी चाहिए। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव ने बिहार में कोरोना की उच्च संख्या पर कहा कि जो लोग कोरोना से मरते हैं, वे कोरोना के कारण नहीं मर रहे हैं, बल्कि राजनीति की कारण से मर रहे हैं क्योंकि राज्य की चिकित्सा प्रणाली 70 वर्षों में तय नहीं की जा सकी। उन्होंने कहा कि बाढ़ में जीवन और संपत्ति के नुकसान का असली कारण बाढ़ नहीं है, बल्कि राजनीति है जो बाढ़ को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी।

    जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने भी बिहार के दोनों क्षेत्रीय दलों को निहित स्वार्थ और पूर्ण विफलता बताया और कहा कि एक विकल्प आना चाहिए और कहा कि हमारे राजनीतिक बुद्धिजीवियों द्वारा किए गए प्रयास सराहनिय है, वक्ताओं ने कहा कि केवल बिहार ही देश में जाति और सामंती राजनीति और दो-पक्षीय राजनीति के खिलाफ विकल्प शुरू कर सकता है और बिहार को अब इसके लिए कदम उठाने चाहिए। सम्मेलन में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया बिहार के प्रदेश अध्यक्ष नसीम अख्तर साहब ने भी सभा को संबोधित किया
    इस ऑनलाइन सम्मेलन में फेसबुक और यूट्यूब पर लाखों की संख्या में लोगों ने भाग लिया

  • बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,39 अधिकारियों का तबादला,कई SDO भी बदले

    मुजफ्फर आलम। सीतामढ़ी
    बिहार सरकार के आदेश पर राज्य में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। भारतीय प्रशासिनक सेवा के 2018 बैच के दस अधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन्हें अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अधिकारी भी बदले गए हैं। कुल 49 अनुमंडलों में नए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) की तैनाती हुई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने पदस्थापना और तबादले से संबंधित अधिसूचना रविवार को जारी कर दी। एसडीओ के पद पर तैनात वैसे पदाधिकारी जिनका कहीं और तबादला नहीं किया गया उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान के निर्देश दिए गए हैं।

    *10 आईएएस अफसर भी अनुमंडल पदाधिकारी के तौर पर तैनात*
    1- वैभव श्रीवास्तव को एसडीओ आरा सदर
    2- शेखर आनंद को एसडीओ बगहा
    3- निखिल धनराज को एसडीओ जहानाबाद
    4- नितिन कुमार सिंह को एसडीओ पटना सदर
    5- अनीता बैंस को एसडीओ मोहनिया
    6- अभिषेक रंजन को एसडीओ मधुबनी सदर
    7- आशुतोष द्विवेदी को एसडीओ मनिहारी
    8- विनोद दोहन को एसडीओ दानापुर
    9- श्रीमती साहिला को एसडीओ नरकटियागंज
    10- प्रतिभा रानी को एसडीओ जमुई

    *बिप्रसे के बदले गए अधिकारी*
    1- बेनीपट्टी के एसडीओ मुकेश रंजन को पटना सिटी,
    2- कहलगांव के भूमि सुधार उप समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा को मसौढ़ी,
    3- नवगछिया के एसडीओ मुकेश कुमार को पालीगंज,
    4- पूर्णियां सदर के भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार सिंह को बिहारशरीफ,
    5- कृषि विभाग में उप सचिव राधा कांत को हिलसा,
    6- बिहार विकास मिशन में तैनात मनोज कुमार को सासाराम,
    7- मधुबनी सदर के एसडीओ सुनील कुमार सिंह को डेहरी,
    8- जमुई की अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सीमा कुमारी को जगदीशपुर,
    9- बांकीपुर अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार को पीरो,
    10- मुजफ्फरपुर पूर्वी की अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी करिश्मा को टेकारी,
    11- मंझौल के एसडीओ दुर्गेश कुमार को अरवल,
    12- गया सदर के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह को छपरा सदर,
    13- फुलपरास के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुनील कुमार को सोनपुर,
    14- सहरसा के जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामबाबू कुमार को महाराजगंज,
    15- एसडीओ बनमनखी राकेश कुमार को सीतामढ़ी सदर,
    16- वीरपुर के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवीन कुमार को पुपरी,
    17- मढौरा के भूमि सुधार उप समाहर्ता इश्तेयाक अली को शिवहर,
    18- एसडीओ हवेली खड़गपुर संजीव कुमार को अरेराज,
    19- उपाधीक्षक पशु गणना बेबी कुमारी को जयनगर,
    20- एसडीओ समस्तीपुर सदर अशोक कुमार मंडल को बेनीपट्टी,
    21- सहरसा सदर के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार को समस्तीपुर सदर,
    22- विक्रमगंज के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो. जफर आलम को शाहपुर पटोरी,
    23- भागलपुर सदर के भूमि सुधार उप समाहर्ता ब्रजेश कुमार को रोसड़ा,
    24- किशनगंज के भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार को सुपौल सदर,
    25- दलसिंहसराय के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कुमार सत्येन्द्र यादव को वीरपुर,
    26- एसडीओ उदाकिशुनगंज शेख जियाउल हसन को त्रिवेणीगंज,
    27- दाउदनगर के भूमि सुधार उप समाहर्ता नीरज कुमार को मधेपुरा सदर,
    28- सारण के जिला पंचायतराज पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार सिन्हा को किशनगंज,
    29- बक्सर के जिला पंचायतराज पदाधिकारी नवनील कुमार को बनमनखी,
    30- मुजफ्फरपुर पश्चिम के भूमि सुधार उप समाहर्ता सुरेन्द्र कुमार अलबेला को फारबिसगंज,
    31- जयनगर के एसडीओ शंकर शरण ओमी को कटिहार सदर,
    32- नगर विकास विभाग में उप निदेशक अखिलेश सिंह को नवगछिया,
    33- किशनगंज के भूमि सुधार उप समाहर्ता अमिताभ कुमार गुप्ता को हवेलीखड़गपुर,
    34- पकड़ीदयाल के भूमि सुधार उप समाहर्ता रणजीत कुमार को तारापुर,
    35- एसडीओ मसौढ़ी संजय कुमार को लखीसराय,
    36- एसडीओ तेघड़ा निशांत को शेखपुरा,
    37- एसडीओ शेखपुरा राकेश कुमार को तेघड़ा,
    38- नवगछिया के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मुकेश कुमार को मंझौल
    39- महनार के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को बखरी

  • आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के स्वच्छ,निष्पक्ष एवं सहभागितापूर्ण सफल संचालन हेतु 23 कोषांगों का हुआ गठन।

    प्रत्येक कोषांग में तेजतर्रार अधिकारियों एवं कर्मियों की हुई तैनाती।

    *प्रत्येक कोषांग के कार्य एवं दायित्व का भी हुआ निर्धारण।*

    *जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने कोषांग के कार्यों का जवाबदेही से ससमय निष्पादन करने का दिया निर्देश।

    मुजफ्फर आलम, सीतामढ़ी
    आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के स्वच्छ निष्पक्ष सहभागितापूर्ण सफल आयोजन सुनिश्चित कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने 23 कोषांगों का गठन कर वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी सहित कर्मियों की तैनाती की गई है। सभी कोषांग को कार्य एवं दायित्व आवंटित करते हुए ससमय कार्यों
    के निष्पादन का निर्देश दिया गया है।

    कार्मिक कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में निर्देशक डीआरडीए मुमुक्ष चौधरी को रखा गया है तथा उनके सहयोग के लिए कई अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
    कार्मिक कोषांग का कार्य चुनाव के लिए कार्मिकों की आवश्यकता एवं उपलब्धता का आकलन कर सभी विभागों से कर्मियों की सूची प्राप्त कर डेटाबेस तैयार करना जिसके आधार पर माइक्रो ऑब्जर्वर ,पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी, मतदान पर्यवेक्षक ,मतगणना सहायक आदि की नियुक्ति पत्र निर्गत करना तथा तामिला कराना है।

    ईवीएम एवं वीवीपैट कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला साख्यिकी पदाधिकारी शशि कांत प्रकाश हैं तथा उनके सहयोग के लिए कई अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस कोषांग का कार्य है ईवीएम वीवीपैट की आवश्यकता एवं उपलब्धता का आकलन करना, सही भंडारण एवं सुरक्षित रखने की व्यवस्था करना है।

    स्वीप कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में निर्देशक डीआरडीए मुमुक्ष चौधरी हैं तथा उनके सहयोग के लिए कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस कोषांग का कार्य जिला स्तरीय स्वीप प्लान तैयार करना ,मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत व्यापक जन जागरूकता के माध्यम से मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग करने हेतु जागरुक एवं प्रेरित करना है। साथ ही मतदान की प्रक्रिया के तहत ईवीएम, वीवीपैट ,नोटा सहित कई अन्य उपयोगी विषयों के बारे में वोटर को जागरूक करना है।

    पीडब्ल्यूडी कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग हैं तथा उनके सहयोग के लिए कई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पीडब्ल्यूडी कोषांग के द्वारा जिला स्तरीय पीडब्ल्यूडी कार्य योजना तैयार करना है। पीडब्ल्यूडी निर्वाचको के लिए हेल्पलाइन की व्यवस्था, जागरूकता कार्यक्रम तथा अन्य उपयोगी विषयों के बारे में सुविधा प्रदान करना तथा जागरुक एवं प्रेरित करना है।

    वाहन प्रबंधन कोषांग एवम सुगम के वरीय नोडल अधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता राजस्व मुकेश कुमार तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी महेश कुमार दासबहैं तथा उनके सहयोग के लिए कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी तैनात हैं। निर्वाचन कार्य संपन्न कराने हेतु वाहनों की आवश्यकता एवं उपलब्धता का आकलन करना, वाहनों का अधिग्रहण करना, पंजी का संधारण करना है।

    प्रशिक्षण कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला भू अर्जन पदाधिकारी है। इनके सहयोग के लिए कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशिक्षण कार्य का मूल कार्य जिला प्रशिक्षण कार्य योजना तैयार करना तथा चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त होने वाले सभी कर्मियों को समुचित प्रशिक्षण देना है।

    सामग्री प्रबंधन कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महेश कुमार दास तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में डीसीएलआर पुपरी ललित कुमार सिंह है तथा उनके सहयोग के लिए कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी की तैनाती की गई है। सामग्री प्रबंधन कोषांग का मुख्य कार्य चुनाव कार्य के लिए सामग्री की सूची तैयार करना तथा उपलब्धता सुनिश्चित कराना है।इसके लिए विधानसभा वार मतदान केंद्रों के लिए मतदान सामग्री का पैकेट तैयार करना तथा मतदान कर्मियों को सामग्री उपलब्ध कराना है।

    आदर्श आचार संहिता कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में शम्भू नाथ अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हैं तथा उनके सहयोग के लिए कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस कोषांग का कार्य चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता के निर्देशों का अनुपालन कराना।

    व्यय अनुश्रवण कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में राज्य कर सहायक आयुक्त है इनके सहयोग के लिए कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस कोषांग का मुख्य कार्य व्यय लेखा पंजी संधारण हेतु प्रपत्रों का संकलन कर जांच कार्य योजना तैयार करना तथा उम्मीदवारों के व्यय लेखा पंजी के संधारण हेतु आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण देना है।

    प्रेक्षक एवं प्रोटोकॉल कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी निर्देशक डीआरडीए है। कई अन्य अधिकारी एवं कार्य इस कार्य में लगाए गए हैं। इस कोषांग का कार्य प्रेक्षक के आगमन पर उनके आवासन एवं सुरक्षा आदि की व्यवस्था करना तथा संपर्क पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करना है।

    विधि व्यवस्था प्रबंधन कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार तथा नोडल पदाधिकारी शम्भूनाथ,अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी है। इनके सहयोग के लिए कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी की तैनाती की गई है। इसका कार्य मतदान हेतु विधि व्यवस्था संधारण के लिए दंडाधिकारी एवं सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति करना तथा अर्धसैनिक बलों की आवश्यकता एवं उपलब्धता का आकलन करना है।

    मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार है। इनके सहयोग के लिए अन्य अधिकारी व कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस कोषांग का कार्य निर्वाचन संबंधी सूचनाएं प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी करना तथा राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव प्रचार हेतु मुद्रित पंपलेट पोस्टर बैनर एवं अन्य साधन पर सतत निगरानी रखना है।

    लाइव वेबकास्टिंग/वीडियोग्राफी /आई टी / डैशबोर्ड कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महेश कुमार दास तथा नोडल पदाधिकारी डायरेक्टर डीआरडीए है। जिला संपर्क केंद्र सह वोटर हेल्पलाइन /नियंत्रण कक्ष/ के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवम नोडल पदाधिकारी अवर निर्वाचन पदाधिकारी मनोज कुमार हैं।

    मतपत्र,पोस्टल बैलट पेपर कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला भू अर्जन पदाधिकारी है।

    बज्रगृह कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता मुकेश कुमार एवम नोडल पदाधिकारी जिला कोषागार पदाधिकारी है।

    केंद्रीय पुलिस बल कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी विशेष कार्य पदाधिकारी मुमुक्ष चौधरी हैं।
    डी ई एम पी सेल के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता मुकेश कुमार,नोडल पदाधिकारी वरीय उपसमाहर्ता अविनाश कुमार है।
    कार्मिक कल्याण कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी हैं।

    निर्वाचन / मतगणना कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता मुकेश कुमार तथा नोडल पदाधिकारी बिनोद कुमार उप निर्वाचन पदाधिकारी है।

    श्रम संसाधन कोषांग के वरीय पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी के रूप मे श्रम अधीक्षक हैं।
    एकल खिड़की कोषांग के वरीय पदाधिकारी महेश कुमार दास, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी है। इसके नोडल पदाधिकारी जिला भू अर्जन पदाधिकारी है।
    ए एम एफ(Assured minimum facility)कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी निर्देशक डीआरडीए हैं

  • लालू एक विचारधारा का नाम – फैसल रहमान

    बिहार ( फजलुल मोबीन / डेस्क )

    बिहार विधानसभा चुनाव की गाइड लाइन बीते कल चुनाव आयोग द्वारा जारी कर दिया गया जिसके बाद चुनावी गलियारों में हलचल मच गई । वहीं दूसरी ओर आज पूर्वी चंपारण जिले के ढाका राजद प्रखंड कार्यालय ढाका में राजद सुप्रीमों लालू यादव  के सामाजिक न्याय की विचारधारा में विश्वास कर एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के मजबूत नेतृत्व में भरोसा करते हुए 57 युवाओं ने ढाका विधायक फैसल रहमान के समक्ष राजद की सदस्यता ग्रहण की । जहां सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी सदस्यों का पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा भरपूर स्वागत किया गया । उक्त अवसर पर ढाका विधायक फैसल रहमान ने कहा कि :

    लालू एक विचारधारा का नाम है जिस विचारधारा से प्रभावित होकर आज इन युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की है । उन्हों ने कहा कि : युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है। युवा देश और समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं। युवा देश का वर्तमान हैं, तो भूतकाल और भविष्य के सेतु भी हैं । उन्हों ने कहा के ये युवा तेजस्वी यादव के कुशल नेतृत्व पर भरोसा करते हुए आज राजद का दामन थामा है ।
    वहीं पूर्व युवा जिला अध्यक्ष हामिद रजा राजू ने कहा कि : बिहार की राजनीति में लोगों के बीच नफरत फैलाने की तरह की तरह साजिश चल रही है। मगर प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव उनके हर नापाक मंसूबे को नाकाम करने में सक्षम हैं।

    सदस्यता ग्रहण करने वालों प्रदीप रंजन , आयुष श्रीवास्तव , आशु श्रीवास्तव , बिट्टू पासवान , गुड्डू पासवान , संजीत कुमार , उमेश महतो , धर्मेन्द्र मिश्रा , अवधेश उपाध्याय , कृष्णा पासवान , उपाध्याय , मदुसुधन कुमार , पिंटू कुमार पटेल , विक्रम उपाध्याय , मुनिन्नदर पासवान , कन्हैया रावत आदि 42 नाम शामिल हैं ।

  • विधायक फैसल रहमान के समक्ष दर्जनों युवा राजद में हुए शामिल

    मोतिहारी ( फजलुल मोबीन )
    पूर्वी चंपारण जिले के ढाका प्रखंड कार्यालय में राजद सुप्रीमों लालू यादव जी के सामाजिक न्याय की विचारधारा में विश्वास कर एवं नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में भरोसा करते हुए दर्जनों युवाओं ने ढाका विधायक फैसल रहमान के समक्ष राजद की सदस्यता ग्रहण की । जहां सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी सदस्यों का पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा भरपूर स्वागत किया गया ।  उक्त अवसर पर विधायक फैसल रहमान ने कहा कि : संगठन में शामिल कार्यकर्ता ही पार्टी के सर्वेसर्वा होते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान राजद की प्राथमिकता है। उन्हों ने कहा कि बिहार के लोगों के लिए राजद ही एक मात्र विकल्प है जो हमेशा साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ती है। कोरोना से बिहार मे लोगों के बीच त्राहिमाम मची है। बरोजगारी काफी बढ़ गई है जिसको देखते हुए युवाओं ने अपने बेहतर भविष्य को बढ़ाने के लिए राजद का दामन थामा है ।
    वहीं पूर्व युवा जिला अध्यक्ष ने  ने कहा कि बिहार की राजनीति मे लोगों के बीच नफरत फैलाने की तरह की तरह साजिश चल रही है। मगर प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव उनके हर नापाक मंसूबे को नाकाम करने में सक्षम हैं।
    सदस्यता ग्रहण करने वालों में वरुण मिश्रा , अरमान बशीर , राजकुमार राउत , सजाउल्लाह , गौरव कुमार , सैफुल्लाह आदि शामिल हैं
    मौके पर  ,  जमील अख्तर , चंदन मिश्रा , मोहम्मद शाहिद , तबरेज अहमद , लल्लू आदि उपस्थित थे ।

  • जब बिहार विधान पार्षद ने ही उड़ा डाली social distancing की धज्जियां, जमकर मनाया जश्न – देखें वीडियो

    • पूर्वी चंपारण में रोज़ पहुंच रहे हैं सौ के पार आंकड़े
    • फिर भी शहर के प्रथम नागरिक ने की नियमों की अवेहलना
    • जश्न के दौरान नव निर्वाचित एमएलसी अति उत्साह में भूल गए सोशल डिस्टेंसिंग ।
    • ज्यादातर नेताओं ने मास्क पहनने से भी किए परहेज
    • स्वागत कार्यक्रम में नेताओं ने जमकर उड़ाई Social Distancing की धज्जियां
    • डीएम शीर्षत कपिल अशोक करेंगे करवाई ?? 

     

    पटना  / मिल्लत टाइम्स डेस्क

    भले ही बिहार में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा रोज़ हजार के पास पहुंच  रहा हो लेकिन बावजूद इसके आम जनता तो आम जनता, जिममेदार पदों पर बैठे लोग भी कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों की अनदेखी करने में पीछे नहीं है। सोमवार को ऐसा ही वाकिया सामने आया है, जिसमें क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक  यानी नव निर्वाचित एमएलसी फारूक शेख ने कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। दरअसल विधान परिषद सदस्य बनाए जाने के बाद पहली बार पूर्वी चंपारण जिले के ढाका विधानसभा का दौरा करने आए थे जहां उनके कार्यकर्ता  उनका फूल माला से स्वागत करने के लिए पहुंचे थे। वो पटना से चल कर ढाका पहुंच रहे थे जिसके मद्दे नज़र उनके कार्यकर्ताओं ने उन्हें पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत चकिया में रिसीव किया जिसमें सैकड़ों बाइक तथा चारपहिया वाहन शामिल थे । हजारों की इस भीड़ से गद गद एमएलसी फारूक शेख मास्क लगाना भूल गए।  जबकि उनका अभिनंदन करते हुए कई नेताओं ने ना सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग की  अनदेखी की, बल्कि धज्जियां भी उड़ाई । हालांकि अभी भी पूरे राज्य में लॉक डाउन जारी है जिसमें किसी भी राजनैतिक , सामाजिक अर्थात सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक है ।

     

    वहीं दूसरी तरफ आम लोगों से वाहन अधिनियम का पालन कराने वाली आम लोगों को वाहन अधिनियम का पाठ पढ़ा कर हजारों का जुर्माना ऐंठने वाली बिहार पुलिस के सामने वाहन अधिनियम की भी खूब धज्जियां उड़ाई गई । और पुलिस सिर्फ तमाशाई बनी रही। 
    अब ऐसे में प्रश्न ये उठता है कि क्या सिर्फ आम लोगों के लिए लॉक डाउन है और कुर्सी पर बिराजमान राजनैतिक हस्तियों के लिए कुछ भी नहीं ??
     क्या पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक इस पर कार्रवाई करेंगे ?? क्या
    ज्ञात हो कि : इस से पूर्व जिले के ढाका विधायक फैसल रहमान कोरेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों के साथ हो रही कू-व्यवस्था को लेकर ढाका गांधी चौक पर धरने पर बैठे थे । जिसके बाद पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक के आदेश पर ढाका अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश ने उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी ।
    प्रशासन ने ये आरोप लगाया था कि सामाजिक दूरी का पालन न करने , बिना परमीशन धरना पर बैठने तथा लॉक डाउन के नियमों का उलंघन करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है ।

  • पप्पू यादव ने दरभंगा में 200 बाढ़ पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद की, पूरे शहर को बाढ़ प्रभावित इलाका घोषित करने की माँग की

    जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय पप्पू यादव जी पूर्व से घोषित कार्यक्रम में आज दरभंगा के श्यामा रेसीडेंसी होटल पहुंचे जहां उन्होंने जिला अध्यक्ष डॉक्टर मुन्ना खान के साथ एक प्रेस वार्ता किया, उन्होंने सीधे तौर पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 सालों में सिर्फ प्रचार प्रसार किया गया मगर थोड़ा ट्रिपल कोई काम नजर नहीं आता नीतीश जी अच्छे इंसान हो सकते हैं लेकिन अच्छे मुख्यमंत्री नहीं मेरी सरकार अगर आती है तो नियोजित नाम का कोई शब्द नहीं होगा शिक्षक हो या कोई भी विभाग सब में परमानेंट नौकरी का प्रावधान होगा और जो नियोजित पर काम कर रहे हैं उनको परमानेंट करने का सबसे पहले काम किया जाएगा,नीतीश जी शिक्षा में,स्वास्थ्य में,
    कारोना महामारी में,बाढ़ में पूरे तौर पर विफल हैं, जिस विभाग का जो काम है और जिस विभाग में बहाली हुई है उसी विभाग में ही काम करना होगा उनसे कोई दूसरा काम नहीं लिया जाएगा,शिक्षक पढ़ने पढ़ाने के लिए बहाल किए गए हैं तो उनको सिर्फ बच्चों को पढ़ा कर बिहार के भविष्य के निर्माण के लिए प्रयोग किया जाएगा,उनसे कोई दूसरा काम करवा कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा, सुशांत सिंह राजपूत पर मैंने तो डेढ़ महीना पहले ही कह दिया था नीतीश बाबू अब जाके हैं क्योंकि वोट की राजनीति उन्हें करनी आती है।

    इस प्रेस वार्ता में युवा जिला अध्यक्ष चुनमुन यादव युवा कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत सिंह, पुतुल बिहारी,एडवोकेट सुनील कुमार, अकलियत जिला अध्यक्ष चांद हामिद, प्रदेश छात्र कार्यकारणी अध्यक्ष दीपक झा,मोहन यादव आदि मौजूद थे, प्रेस वार्ता के बाद जदयू,आरजेडी, आप,भाजपा को छोड़कर इन लोगों ने जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक की सदस्यता राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय पप्पू यादव जी के समक्ष ले लिया जिसमें आमतौर पर ज्योति शुक्ला, भारती सिंह,सियाराम पासवान,अरविंद कुमार, विसंबर यादव,अरविंद कुमार,मोहम्मद आलम, अभिषेक कुमार,अविनाश कुमार,मुरारी कुमार यादव, अवधेश यादव,राम नरेश यादव,गौरव दत्ता,शंकर कुमार राय,दिनेश साह, ललित जी,सतीश प्रसाद, सदस्यता दिलाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव डीएमसीएच पहुंचे ज्ञात हो कि बीते दिनों ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था,उस बच्ची और उनके पूरे परिवार से मिले और उन्हें 25000/- की आर्थिक मदद किया और डॉक्टर बी एस प्रसाद से बात करते हुए भावुक हो गए और कहा कि इस बच्ची की ऑपरेशन में जो भी खर्च आएगा जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक दरभंगा इकाई उठाएगी,मगर इस बच्ची का जान किसी भी हाल में बचना चाहिए, उसके बाद दरभंगा के बाजीदपुर होते हुए रत्नों पट्टी बाइक पर सवार होकर बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा करने पहुंचे और बाढ़ ग्रस्त परिवारों को लगभग दो लाख रुपए (₹200000) की आर्थिक मदद 200 परिवारों के बीच में 500-500 की आर्थिक मदद दिया और नगर अध्यक्ष पप्पू सरदार से कहा कि यहां अभिलम्ब खाना और दवा जन अधिकार पार्टी की ओर से पहुंचाने का प्रबंध करें,फिर वहां के बाद बाईक की सवारी करते हुए ही आजमनगर के चतरिया पहुंचे और वहां के मोहल्ले वासियों से मुलाकात करने के बाद जिलाधिकारी महोदय से मोबाइल से बात करके निवेदन किया की पूरे शहर को बाढ़ ग्रस्त घोषित कर देना चाहिए, बहुत बुरी स्थिति है शहरी इलाके में इसलिए इस पर कृपया ध्यान दें,

    प्रेस विज्ञप्ति- डॉक्टर मुन्ना खान, जिला अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक दरभंगा

  • ज़ियाउल्लाह खान : प्रखर वक्त एवं समर्पित समाजसेवी

    14 अगस्त 1935 को सैनिटरी इंस्पेक्टर अब्दुर्रहीम खान साहब के घर जन्मे ज़ियाउल्लाह खान में समाजसेवा का जुनूर बचपन से ही था। 42 वर्ष की आयु में 20 नवंबर 1977 को वे सर्वप्रथम पटना नगर निगम अंतर्गत वार्ड 24 में बतौर पार्षद निर्वाचित हुए। परिसीमन उपरांत उन्होंने 1983 एवं 2002 में क्रमशः वार्ड 31 व वार्ड 50 का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 1990 से 2002 तक वे पटना के उप महापौर रहे। जनप्रतिनिधि होने का महत्त्व वो बख़ूबी समझते थे। यही कारण था कि न तो अधिकारियों के आगे झुके न ही कभी उनकी जी हुज़ूरी की। राजनीतिक प्रतिद्वंदिता को उन्होंने व्यक्तिगत संबंधों में कभी आड़े नहीं आने दिया। जनता का काम करवाने की उनमें अद्भुत प्रतिभा थी, साथ ही वे निगम कर्मचारियों के हक़ हुक़ूक़ों की लड़ाई में भी कभी पीछे नहीं रहे। वे प्रखर वक्ता भी थे। उनकी वाणी का ओज और प्राण श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देता था। वे पक्के दोस्तपरस्त थे। उस ज़माने के पार्षदों में बैजनाथ गोप, जगदीश प्रसाद यादव एवं श्याम बाबू राय आदि कुछ उनके ऐसे ही दोस्त थे जो एक दूसरे पर जान छिड़कते थे। कसेरा टोली निवासी महेंद्र प्रसाद कसेरा भी उनके अनन्य मित्रों में से थे।

    खान साब शिकार के बड़े शौक़ीन थे। पर, शिकार के नियमों का अनुपालन करना वे कभी नहीं भूलते। कभी भी बैठे हुए परिंदों का शिकार उन्होंने नहीं किया। खाने खिलाने के भी वे बड़े शौक़ीन थे। लोगों से मिलना-जुलना और घूमना-फिरना उन्हें अत्यंत रुचिकर था। राजनीति को उन्होंने सर्वदा सेवा और मिशन समझा। यही कारण है कि उन्होंने सर्जना पर ध्यान दिया, अर्जन पर कभी नहीं। उन्हें झूठ से सख़्त नफ़रत थी।

    29 जुलाई 2020 की मनहूस सुबह 3 बजकर 20 मिनट पर पटना सिटी के कंघइया तोला स्थित अपने निवास स्थान पर “नम्मू चाचा” ने अंतिम सांस ली और इस तरह से गंगा-जमुनी तहज़ीब के पक्के हामी और निष्ठावान समाजसेवी की जीवन यात्रा का अवसान हो गया।

  • सीतामढ़ी:मिल्लत टाइम्स की ख़बर का असर,हरकत में आई प्रशासन,DM ने बैठक कर सभी प्रखंड स्तर पदाधिकारी को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों की समस्यायों का समाधान करने को कहा

    मेराज़ आलम ब्यूरो रिपार्ट

    सीतामढ़ी। सभी बीडीओ,सीओ, थानाध्यक्ष एवं प्रखंडो के नोडल पदाधिकारी अपने-अपने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो में जाकर लोगो से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेगें,साथ ही चल रहे राहत कार्यो का फीड बैक भी लेगें।उक्त बातें डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में आयोजित बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियो से कही। उन्होंने कहा कि संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करेगे और तीन दिन बाद सभी अनुमंडल पदाधिकारी इससे संबधित रिपोर्ट के साथ जिलास्तरीय बैठक में भाग लेंगें। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजनों को समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ सुनना एवम उसका समाधान करना ही आपका महत्वपूर्ण दायित्व है।

    (मिल्लत टाइम्स की टीम द्धारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में परेशान लोगों की दो‌‌ दिन पहले उठाई गई थी आवाज )
    बिहार में बाढ़ के पानी का कोहराम हजारों लोग बेघर, भूखे प्यासे रहने पर मजबूर सरकारी रीलीफ सिर्फ कागजों पर

    उन्होंने कहा कि बीडीओ,सीओ सहित सभी पदाधिकारी आमजनों के फोन को उठाये एवं उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुने। डीएम ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने सरकारी नंबर को ही व्हाट्सअप नंबर रखे ताकि जब आपकी व्यस्तता के कारण आपसे बात नही हो पाती है तो आमजन या पदाधिकारी आपको सहझता के साथ व्हाट्सअप मैसेज कर सके। उन्होंने कहा कि जब भी मैं किसी पदाधिकारी को व्हाट्सअप मैसेज करती हूँ, तो हर हाल तुरंत उसका अनुपालन कर रिपोर्ट करे,अन्यथा जबाबदेही तय कर करवाई की जाएगी। डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने प्रखंडवार सभी बीडीओ,सीओ एवम राजस्व पदाधिकारियो से बाढ़ प्रभावित पंचायतो की स्थिति,तटबंधों की स्थिति,पॉलीथिन की उपलब्धता,ब्लीचिंग पाउडर की उपलब्धता,प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति,राहत केंद्रों एवम सामुदायिक किचेन की व्यवस्था आदि का समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।

    जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी पूरी सावधानी के साथ अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करे। यह सुनिश्चित करे की आपके कार्यालय में सभी लोग मास्क अनिवार्य रूप से पहने,सामाजिक दूरी का पालन करे,समय-समय पर हाथों को धोते रहे एवम कार्यालय को भी समय-समय पर सेनेटाइज करते रहे।उन्होंने कहा कि हमे कोरोना की परिस्थितियो में ही कार्य करना है,इसलिये डरकर नही बल्कि पूरी सजगता के साथ सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य करे।उन्होंने बीडीओ सूप्पी एवम कार्यपालक एवं अधीक्षण अभियंता बाढ़ नियंत्रण सीतामढ़ी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनलोगो की तत्परता एवम अपने कार्य के प्रति जबाबदेही के कारण जमला-परसा सहित अन्य तटबंधों की स्थिति नियंत्रण में रही।

    डीएम ने बीडीओ सूप्पी द्वारा मास्क फोर्स अभियान को गति प्रदान करने एवम उसे आमजनों से जोड़ने हेतू किये गए प्रयासों की भी जमकर तारीफ किया। उन्होंने सीओ डुमरा अफ़शा परवेज,रुन्नीसैदपुर, बीडीओ डुमरा मुकेश कुमार की कार्यशैली एवं तत्परता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनलोगो ने आमजनों की समस्याओं पर गम्भीरता से लेकर उसका समाधान करने का प्रयास किया है। उक्त बैठक में एडीएम मुकेश कुमार,निदेशक डीआरडीए,मुमुक्ष चौधरी,डीपीआरओ परिमल कुमार,आपदा प्रभारी अविनाश कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

    नोट:मालूम हो की दो दिन पहले मिल्लत टाइम्स की टीम द्वारा सीतामढ़ी के कई बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़ से परेशान लोगों की परेशानियों से मिल्लत टाइम्स की टीम ने प्रशासन और सरकार को अवगत कराई थी