Category: चुनाव

  • प्रियंका का मोदी पर तंज कहा-जब नाश मनुष्य पर छाता है,पहले विवेक मर जाता है

    मिल्लत टाइम्स,नई दिल्ली:प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचीं। एक जनसभा में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। कांग्रेस महासचिव ने कहा- देश ने अहंकार को कभी माफ नहीं किया। ऐसा अहंकार दुर्योधन में भी था। वे बोलीं, “जब भगवान कृष्ण उन्हें समझाने के लिए गए थे, तब दुर्योधन ने उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की।’ प्रियंका ने रामधारी सिंहदिनकर की कविता भी पढ़ी- जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है।

    अंबाला में चुनावी सभा के दौरान उन्होंने कहा- चुनाव के प्रचार में भाजपा के नेता कभी ये नहीं कहते कि उन्होंने जो वादे किए थे, वे पूरे किए या नहीं। कभी शहीदों के नाम पर वोट मांगते हैं तो कभी मेरे परिवार के शहीद सदस्यों का अपमान करते हैं।

    शाह ने कहा- 23 मई को साफ हो जाएगा कि कौन दुर्योधन है याअर्जुन

    भाजपा अध्यक्षअमित शाह ने बंगाल के विष्णुपुर से प्रियंका गांधी को जवाब दिया। उन्होंने कहा,”मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि राजीव गांधी के समय में बोफोर्स घोटाला हुआ था, श्रीलंका में शांतिसेना में शामिल हमारे जवान मारे गए थे। पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान होता है तो कांग्रेसी बिलख जाते हैं, लेकिन वर्तमान प्रधानमंत्री के अपमान पर चुप्पी साध लेते हैं। प्रियंका गांधी ने मोदी जी की तुलना दुर्योधन से की है। लेकिन देश की जनता 23 मई को तय कर देगी कि दुर्योधन कौन है और अर्जुन कौन है?”
    चुनावी रैली में मोदी ने बोफोर्स घोटाले और राजीव का जिक्र किया था
    मोदी ने 4 मईको उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में चुनावी रैली की थी। यहां उन्होंने बोफोर्स घोटाले की तरफ इशारा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिए बिना उन पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, “आपके (राहुल गांधी) पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था। देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नम्बर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया। नामदार यह अहंकार आपको खा जाएगा।’

    6 मई को बंगाल के तामलुक और झारखंड के चाईबासा में भी मोदी ने चुनौती दी थी कि कांग्रेस, नामदार का पूरा परिवार उन पूर्व प्रधानमंत्री के मान-सम्मान के मुद्दे पर आगे का चुनाव लड़ें, जिन पर बोफोर्स घोटाले के आरोप हैं।

    राहुल-प्रियंका ने दिया मोदी को जवाब

    राहुल ने मोदी के बयान पर जवाब दिया था- लड़ाई खत्म हो गई। आपकी नियति आपका इंतजार कर रही है। अपने बारे में जो आपके विचार हैं, वह मेरे पिता पर थोपने से भी आप बच नहीं पाएंगे।

    प्रियंका ने भी मोदी के इस बयान पर पलटवार किया था। उन्होंने ट्वीट किया- शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने कल अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया। जवाब अमेठी की जनता देगी जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी।

    (इनपुट भास्कर)

  • पांचवें चरण मे 51 सीटों पर 63% वोटिंग,बंगाल में लगातार मतदान में हिंसा

    मिल्लत टाइम्स,नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आजसात राज्यों की कुल 51 सीटों पर मतदान हुआ।इस चरण में 63% वोटिंग हुई। 2014 में इन सीटों पर 61.8% वोट पड़े थे। इस चरण मेंसबसे ज्यादा प. बंगाल में 74% मतदान हुआ।मध्यप्रदेश में करीब 65% औरराजस्थान में 63% वोट पड़े हैं। झारखंड में भी 64% से ज्यादा मतदान हुआहै।आज जिनसीटों पर वोटिंग हो रही है उन परकरीब 8 करोड़ 75 लाख मतदाता हैं। 674 उम्मीदवार हैं। जिन 51 सीटों पर मतदान है, 2014 मेंभाजपा ने उनमें से 39 पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटें मिलीथीं।

    प. बंगाल में लगातार पांचवें चरण में भी हिंसा की घटना सामने आईं। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। यहां से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा कि मुझ पर टीएमसी के गुंडों ने हमला किया। इन गुंडों को बाहर से लाया गया था। ये लोग वोटरों को डरा रहे हैं। मैं भी घायल हो गया हूं। भाजपा ने यहां दोबारा मतदान कराने की मांग की।

    आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर मेंपुलवामा के रोहमू पोलिंग बूथ पर वोटिंग शुरू होने के कुछ देर बाद ही ग्रेनेड फेंक दिया। हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ। पुलवामा अनंतनाग लोकसभा सीट में आता है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती समेत 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। उधर, शोपियां में कुछ अज्ञात लोगों ने बूथ पर पेट्रोल बम फेंका।

    स्मृति ने बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया

    अमेठी में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। ईरानी नेकहा कि मैंने प्रशासन और चुनाव आयोग को अलर्ट करते हुए ट्वीट किया है। उम्मीद है कि वे कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देश के लोगों को तय करना है कि राहुल गांधी की इस तरह की राजनीति को दंडित किया जाए या नहीं। इस ट्वीट के साथ स्मृति ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला कह रही है कि वह भाजपा कोवोट देना चाहती थी, लेकिन जबर्दस्ती हाथ पकड़कर उससे कांग्रेस को वोट दिलवा दिया गया।

    कहां कितनी वोटिंग?

    राज्य और सीटें4बजेतक5 बजे तक कुल मतदान2014में वोट
    बिहार (5) 44% 52% 57.7% 56.4
    कश्मीर (2)15% 17% 18.2% 33.7
    मध्यप्रदेश (7)53% 60% 65.3% 57.6
    राजस्थान (12)50% 58% 63.7% 67.4
    उत्तरप्रदेश (14)44% 51% 57.9% 57.1
    बंगाल (7) 62% 71% 74.4% 81.4
    झारखंड (4)57% 58% 64.6% 63.8

    इस बार उत्तरप्रदेश की सबसे ज्यादा 14 सीटों पर वोटिंग है। आज यूपीएअध्यक्ष सोनिया गांधी,कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी,केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी समेत कई बड़े नेताओं की सीटों पर भी मतदानहै।

    पांचवें चरण में राज्यवार संसदीय सीट

    राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सीटों की संख्या उम्मीदवार
    उत्तरप्रदेश 14 182
    राजस्थान 12 134
    मध्यप्रदेश 7 110
    पश्चिम बंगाल 7 83
    बिहार 5 82
    झारखंड 4 61
    जम्मू-कश्मीर 2 22
    कुल 51 674

    *जम्मू-कश्मीर का अनंतनाग देश का एक मात्र संसदीय क्षेत्र है जहां तीन चरणों (3, 4 और 5)में मतदान हो रहा है।

    *मध्यप्रदेश कीखजुराहो, सतना, रीवा, दमोह, टीकमगढ़, होशंगाबाद और बैतूल सीट पर आजमतदान।

    4 चरणों में औसत 68.2% मतदान, पहले फेज में सबसे ज्यादा 69.5% वोट पड़े

    चरण सीटें कब हुआ मतदा मतदान प्रतिशत
    पहला 91 11 अप्रैल 69.5%
    दूसरा 95 18 अप्रैल 69.44%
    तीसरा 117 23 अप्रैल 68.4%
    चौथा 71 29 अप्रैल 65.51%
    2014 मेंभाजपा ने 51 में से76.4% सीटों पर जीत हासिल की थी

    पार्टी 2014 में सीटें जीतीं
    भाजपा 39
    तृणमूल 7
    कांग्रेस 2
    समता पार्टी 1
    लोजपा 1
    रालोसपा 1
    पांचवें चरण में ये बड़े चेहरे मैदान में

    सोनिया गांधी :सोनिया गांधी अपनी परंपरागत रायबेरली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट से वे तीन बार सांसद रह चुकीहैं। सोनिया से पहले इस सीट से दो बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और एक बार फिरोज गांधी भी संसद चुने गए। इस बार सोनियाके खिलाफ भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है।सपा-बसपा गठबंधन ने कांग्रेस कोसमर्थन दिया और इस सीट से अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा।

    राहुल गांधी : राहुल गांधी अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को दोबारा टिकट दियाहै। स्मृति2014 में चुनाव हार गईथीं। इस सीट से सपा-बसपा गठबंधनने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा।
    राजनाथ सिंह : राजनाथ सिंह एक बार फिर भाजपा का गढ़ कहीजाने वालीलखनऊ सीटसे चुनाव लड़ रहे हैं। वे 2014 में भी इस सीट से चुनाव जीते थे। लखनऊ से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पांच बार सांसद रहे। सपा ने लखनऊ से शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हाऔर कांग्रेस ने प्रमोद कृष्णमको टिकट दिया है।

    जितिन प्रसाद : जितिन प्रसाद धौरहरा संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। इस सीट से भाजपा ने रेखा वर्मा को उतारा है। बसपा से अरशद अहमद सिद्दीकी मैदान में हैं। यहां 2014 में भाजपा की रेखा वर्मा ने जीत दर्ज की थी।
    राज्‍यवर्धन सिंह राठौर : जयपुर ग्रामीण सीटसे भाजपा नेकेंद्रीय मंत्री औरओलिम्पिक पदक विजेताकर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को दोबारामैदान में उताराहै। उनके सामने कांग्रेस ने सादुलपुर से विधायक कृष्णा पूनिया को उतारा है। कृष्णा नेराष्ट्रमंडल खेल 2010 मेंडिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता था।

    राजीव प्रताप रूडी: बिहार की सारण लोकसभा सीट का मुकाबला काफी दिलचस्प है। यहां भाजपा ने केंद्रीय मंत्रीराजीव प्रताप रूडी को मैदान में उतारा है। दूसरी तरफ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव के समधी चंद्रिका राय (राजद) पहली बार लोकसभा पहुंचने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, लालू के बेटे तेजप्रताप यादव इसके खिलाफ थे, वे अपनी पार्टी के प्रत्याशी और ससुर के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं।

  • राहुल गांधी ‘पप्पू’नहीं,वे बहुत पढ़े-लिखे और समझदार इंसान हैं- सैम पित्रोदा

    मिल्लत टाइम्स,इंदौर:भाजपा नेताओं के बयानों पर जवाब देते हुए रविवार को कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी “पप्पू’ नहीं हैं। पित्रोदा ने कहा कि भाजपा राहुल के बारे में पिछले 10 साल से जो कुछ भी कह रही है, वे उससे बिल्कुल उलट हैं। उन्होंने कहा, “मैंने राहुल के साथ अच्छा-खासा समय बिताया है। मैंने उनसे पूछा कि हम देश को आगे कैसे ले जाएंगे। वे उच्च शिक्षित और समझदार इंसान हैं।

    भारत को ऐसे ही युवा नेतृत्व की जरूरत है।’ पित्रोदा ने मोदी पर तंज कसा कि भारत को मॉडर्न दिमाग की जरूरत है, जो तकनीक के साथ तालमेल बैठा सके। ऐसे दिमाग की नहीं, जिसमें खाली जुमले भरे हों।पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजीव गांधी पर दिए बयान की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने जो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बारे में कहा है, वो निंदनीय है।

  • कांग्रेस ने मधुबनी से निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ने पर शकील अहमद को पार्टी से निष्कासित किया

    मिल्लत टाइम्स,नई दिल्ली:कांग्रेस ने मधुबनी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने पर शकील अहमद को पार्टी से निष्कासित कर दिया। साथ ही बेनीपट्टी से कांग्रेस विधायक भावना झा को भी 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया। भावना शकील के नामांकन और चुनाव प्रचार में शामिल हुईं थीं। शकील मधुबनी से चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन महागठबंधन होने के बाद यह सीट विकासशील इंसान पार्टी के खाते में चली गई। शकील बिहार से तीन बार विधायक और मधुबनी लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं। वे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं।

  • BJP में शामिल हो जाओ वर्ना बर्बाद कर दूंगा’ओपी राजभर ने कहा शाह ने दी थी धमकी1

    ओमप्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में तो कैबिनेट मंत्री हैं, लेकिन वह BJP के साथ चुनाव नहीं लड़ रहे हैं.

    मिल्लत टाइम्स,लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाया है. राजभर का आरोप है कि अमित शाह ने उन्हें BJP में शामिल होने के लिए धमकी दी थी. इसके साथ ही राजभर ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी जमकर हमला बोला.

    ओमप्रकाश राजभर ने ये हमला चंदौली में एक जनसभा के दौरान बोला है. उन्होंने उत्तर प्रदेश की चंदौली लोकसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी राम गोविन्द प्रजापति के समर्थन में जनसभा के दौरान कहा कि अमित शाह ने फरवरी में चुनाव से पहले मुझसे कहा था कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाओ वर्ना तुम्हे बर्बाद कर दूंगा. ओपी राजभर ने इसपर कहा कि वो शायद ये नहीं जानते कि हम महाराजा सुहेलदेव राजभर के वंशज हैं, जो 40 किलो की तलवार चलाने के लिए जाने जाते हैं.

    SBSP के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभर ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि, “14 मार्च को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मुझे रात 12 बजे फोन करके अपने आवास पर बुलाया. मैं वहां पहुंचा तो देखा कि BJP के प्रदेश चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा वहां मौजूद थे. उन्होंने मुझसे कहा था कि आप BJP के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ जाओ, हम आपको घोषी लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाएंगे. इसपर मैंने कह दिया था कि ये संभव नहीं है, तो उन्होंने मुझपर जोर देते हुए कहा कि आपको ऐसा करना ही होगा. इसपर मैंने सख्ती से मना किया और आज आपके सामने खड़ा हूं. मैं यहां तीन मंत्री पद और पांच सदस्यों का इस्तीफा दिलवाकर हूं, क्योंकि हमें ऐसी पार्टी चाहिए जो हमारी और आपकी आवाज हो.”

    ओमप्रकाश राजभर की पार्टी SBSP ने उत्तर प्रदेश की 30 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारें हैं. राजभर का मानना है कि, इन 30 सीटों में से केवल तीन सीटों पर ही BJP के प्रत्याशी जीतेंगे और बाकी की सीटों पर उनका सूपड़ा साफ हो जाएगा. उन्होंने आगे ये भी कहा कि वो चाहते हैं कि बिहार और गुजरात की तरह उत्तर प्रदेश में भी शराब बंदी हो जाए. लेकिन, वो ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि वो हमें शराब पिलाकर वोट लेना चाहते हैं. पर ऐसा होने वाला नहीं है.

    बता दें कि, ओमप्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण और विकलांग जन विकास विभाग के मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

  • 5वें चरण का थमा प्रचार,सोनिया,राहुल,राजनाथ,स्मृति जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर

    मिल्लत टाइम्स,नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे थम गया. इस चरण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राजीव प्रताप रूडी, पूनम सिन्हा जैसे दिग्गजों दिग्गजों का फैसला होगा. इस चरण की वोटिंग 6 मई को होगा. प्रचार के आखिरी दिन सभी नेताओं ने जमकर पसीना बहाया.

    इस चरण में जिन सीटों पर वोटिंग होनी है उसमें बिहार की 5, झारखंड की 4, जम्मू-कश्मीर की 2, मध्य प्रदेश की 7, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटें हैं.

    इस चरण में सबकी नजर अमेठी सीट पर है जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मुकाबला केंद्रीय मंत्रीय स्मृति ईरानी से है. अमेठी के अलावा रायबरेली से यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की किस्मत का फैसला होना है.

    बता दें कि छठे चरण के लिए 12 मई जबकि सातवें और अंतिम चरण के लिए 19 मई को मतदान संपन्न होगा. 23 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

    पांचवें चरण के चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी के लिए वोट मांगने अमेठी पहुंचे. वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई राहुल गांधी के लिए साभाएं कीं

  • रोड शो के दौरान युवक ने केजरीवाल को थप्पड़ मारा आप बोले-ये दिल्ली के जनादेश पर हमला

    मिल्लत टाइम्स,नई दिल्ली:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। वे दिल्ली के मोती नगर में प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक ने केजरीवाल की गाड़ी पर चढ़करउन्हें थप्पड़ मार दिया।

    पुलिस ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है। डीसीपी (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने बताया कि युवक की पहचान सुरेश के तौर पर हुई है। वह कैलाश पार्क में स्पेयर पार्ट का काम करता है।

    आप ने इसे दिल्ली और उसके जनादेश पर हमला बताया

    आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर मोेदी सरकार पर निशाना साधा। सिंह ने लिखा, “दिल्ली के मुख्यमंत्री की सुरक्षा मोदी सरकार के अधीन है लेकिन केजरीवाल का जीवन सबसे असुरक्षित है। बार-बार हमला और फिर पुलिस का रोना क्या साज़िश है इसके पीछे? हिम्मत है तो सामने आकर वार करो दूसरों को हथियार बनाकर नहीं।”

    2014 में एक ऑटो रिक्शा चालक ने केजरीवाल पर किया था हमला

    यह पहला मौका नहीं है, जब केजरीवाल पर सार्वजनिक तौर पर हमला हुआ हो। इससे पहले 2014 में एक ऑटो रिक्शा चालक ने रोड शो के दौरान केजरीवाल को थप्पड़ मार दिया था। इससे पहले 2013 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति ने उन पर स्याही फेंक दी थी।

  • आचार संहिता उल्लंघन:मोदी को क्लीन चिट देने के फैसले से असहमत थे एक कमिश्नर

    मिल्लत टाइम्स,नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले तीन दिनों में चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले में क्लीन चिट दी है। न्यूज एजेंसी नेसूत्रों के हवाले से बताया कि आयोग में शामिल एक चुनाव कमिश्नर इस फैसले से असहमत थे। मोदी पर पिछले महीने महाराष्ट्र में हुई चुनावी रैलियों में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा था। कांग्रेस की ओर से आयोग से प्रधानमंत्री की शिकायत की गई थी।

    सूत्रों के मुताबिक 1 अप्रैल को वर्धा में हुई चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अल्पसंख्यक बाहुल्य सीट वायनाड से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा था। उन्होंने पहली बार मतदान करने वालों से बालाकोट एयरस्ट्राइक का हवाला देकर वोट मांगे थे। 9 अप्रैल को लातूर में हुई रैली में मोदी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के नाम पर वोट मांगे थे। ऐसे में चुनाव कमिश्नर उन्हें क्लीन चिट दिए जाने के फैसले से असहमत थे।

    मतभेद होने पर निर्णय बहुमत से होता है- नियम

    आयोग में मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील अरोड़ा के अलावा चुनाव कमिश्नर अशोक लवासा और सुशील चंद्र शामिल हैं। प्रधानमंत्री को क्लीन चिट देने के दोनों निर्णय नियमानुसार 2-1 के अनुपात से लिए गए। आयोग के नियम 1991 के मुताबिक यदि मुख्य चुनाव अधिकारी और सहयोगी चुनाव कमिश्नरोंके विचारों में मतभेद है तो निर्णय बहुमत के आधार पर होता है।

    शीर्ष अदालत ने आयोग से मांगा था जवाब

    असम के सिलचर से कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उन्होंने चुनाव आयोग पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। शीर्ष अदालत ने आयोग को प्रधानमंत्री के खिलाफ मिली आचार संहिता की शिकायतों पर जवाब देनेका आदेश दिया था।

    (इनपुट भास्कर)

  • अमित शाह को हत्यारोपी कहा था,चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को दी क्लीन चिट

    मिल्लत टाइम्स,नई दिल्ली:चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उस बयान पर क्लीन चिट दे दी है, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को हत्या आरोपी कहा था. मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अमित शाह को हत्या आरोपी बताया था. इससे नाराज भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में शिकायत दी थी.

    इसके बाद चुनाव आयोग ने मामले के सबूत जुटाए थे और जांच की थी. इसके बाद गुरुवार को चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के इस बयान को आचार संहिता का उल्लंघन मानने से इनकार कर दिया. चुनाव आयोग ने कहा कि राहुल गांधी ने कोई चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है. लिहाजा उनको इस मामले में क्लीन चिट दी जाती है.

    वहीं, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को हत्या आरोपी कहने पर राहुल गांधी के खिलाफ अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने समन जारी किया है. कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी के पार्षद कृष्णवदन ब्रह्मभट्ट की शिकायत पर यह समन जारी किया है. बीजेपी पार्षद ब्रह्मभट्ट ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को हत्या आरोपी कहा, जो आपराधिक मानहानि के दायरे में आता है.

    इस मामले में कोर्ट ने दो गवाहों के बयान भी दर्ज किए हैं. समन के मुताबिक अब राहुल गांधी को 9 जुलाई तक कोर्ट के सामने हाजिर होना होगा. अगर कांग्रेस अध्यक्ष खुद कोर्ट में पेश नहीं हो सकते हैं, तो उनके वकील को पेश होकर मामले में जवाब देना होगा. आपको बता दें कि जबलपुर के सिहोरा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था, ‘हत्या के आरोपी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, वाह क्या शान है. अच्छा जय शाह का नाम सुना है. जादूगर है जय शाह. 50 हजार रुपए को तीन महीने में 80 करोड़ बना दिया. वाह. शान है.’

    इसके अलावा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने पर भी चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है. इसमें राहुल गांधी को 3 मई तक जवाब दाखिल करने को कहा गया है. 23 अप्रैल को राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के शहडोल में कहा था कि नरेंद्र मोदी ने ऐसा कानून लाया है, जिससे आदिवासियों को गोली मारी जा सकेगी.

    राहुल गांधी ने शहडोल में 23 अप्रैल को कहा था कि नरेन्द्र मोदी ऐसा कानून लाए हैं जिससे आदिवासियों को गोली मारी जा सकेगी. आदिवासियों से जंगल, जमीन और जल लेकर गोली तक मारी जा सकेगी. इसके बाद बीजेपी ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी. इस पर चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त से राहुल गांधी के भाषण की रिकॉर्डिंग और लिखित प्रति मांगी थी.

    (इनपुट आजतक)

  • PM मोदी के’जयश्रीराम’पर ओवैसी ने चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की

    मिल्लत टाइम्स,नई दिल्ली:पीएम नरेंद्र मोदी की आंबेडकर नगर की रैली सवालों के घेरे में आ गई है. इस रैली के दौरान पीएम मोदी ने जयश्रीराम के नारे लगवाए थे. अब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव आयोग से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, चुनाव आयोग से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

    असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं चुनाव आयोग से मांग करता हूं कि उनके (पीएम मोदी) बयान पर नोटिस ले और ये चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है. पीएम मोदी पूरे मुल्क में मुस्लिमों के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. चुनाव आयोग को इस मामले में नोटिस लेना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए.

    बता दें, बुधवार को पीएम मोदी ने अयोध्या से सटे आंबेडकरनगर में एक रैली को संबोधित किया. भाषण की शुरुआत में उन्होंने रैली स्थल को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की धरती बताया तो अपनी स्पीच का अंत जय श्रीराम के नारे लगवाकर किया.

    पीएम मोदी ने कहा, ‘ये मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की भूमि है. ये स्वाभिमान की धरती है. देश में यही स्वाभिमान पिछले 5 साल में और बढ़ा है. हम 130 करोड़ लोगों की भुजाओं को साथ लेकर चले हैं. अब इन्ही भुजाओं की सामर्थ्य पर हम नए भारत का सपना साकार करने की तरफ बढ़ रहे हैं.